April 27, 2024

तिगांव से नहर तक बनाई जा रही रोड का किया निरीक्षण

Faridabad/Alive News: कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करना और आमजन की सुरक्षा करना उनका पहला कर्तव्य है। बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र का विधायक होने के नाते वह बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में चहुंमुखी विकास करने में और आमजन की सुरक्षा करने में कोई कोर कसर छोड़ना चाहते है। कैबिनेट मंत्री मूलचंद ने तिगांव रोड से सेक्टर- 3 में नहर तक बनाई जा रही 4 लाइन रोड का निरक्षण किया।

इस रोड के साथ कब्जा धारियों को मंत्री ने सचेत किया और मौके पर जा कर सड़क के साथ बनाए हुए अवैध निर्माण को जल्द हटाने को कहा। उन्होंने कहा कि लोगों को सड़क, बिजली, पानी, पार्क सहित अन्य सरकार द्वारा जारी हिदायतो के अनुसार मूलभूत सुविधाएं देना उनका नैतिक धर्म है। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा में बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों के का औचक निरीक्षण भी किया।

कैबिनेट मंत्री ने कार्य कर रहे ठेकेदारों और कार्य से संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि विकास कार्य पूर्ण रूप से गुणवत्ता पूर्वक हो। लोगों को बिजली, पानी, सड़क, पार्क, सुरक्षा, चिकित्सा सहित अन्य तमाम मूलभूत सुविधाएं देने का सरकार का प्रयास है और मैं प्रदेश सरकार का कैबिनेट मंत्री दी जाएंगी। औचक निरीक्षण पर उनके साथ भाजपा नेता टिपर चंद शर्मा,अशोक शर्मा, प्रवक्ता जोगेन्द्र रावत तथा विकास कार्यों से सम्बंधित विभागों के अधिकारी भी साथ रहे।