March 8, 2026

वार्ड 31 में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, गंदगी और सी एंड डी वेस्ट हटाने के निर्देश

Faridabad/Alive News: हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत फरीदाबाद नगर निगम की एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा ने आज वार्ड 31 में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और गंदगी के ढेरों व खुले में पड़े सी एंड डी वेस्ट को तुरंत हटाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों और निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के मार्गदर्शन में 11 सप्ताह का स्वच्छता अभियान फरीदाबाद में लगातार जारी है। इसी के तहत अधिकारी वार्डों में दौरा कर सफाई व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान सलोनी शर्मा मेहंदी गोदाम, नगर निगम ऑफिस ओल्ड फरीदाबाद के सामने तालाब रोड, मेट्रो स्टेशन ओल्ड फरीदाबाद, हुड्डा मार्केट सेक्टर-19 और आसपास के इलाकों में पहुंचीं। उन्होंने कुछ जगहों पर खराब हालत में रखे टॉयलेट्स को हटाने और उनकी जगह नए टॉयलेट लगाने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को सुविधा मिल सके।

उन्होंने सफाई कर्मचारियों से मुलाकात कर उनका मनोबल बढ़ाया और 11 सप्ताह के स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी मेहनत और लगन से काम करने की अपील की।

इस मौके पर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नीतीश परवाल, एसडीओ सुरेंद्र खट्टर, जेई महेंद्र सिंह, सफाई निरीक्षक जगवीर चौहान, पंकज सिंगला, प्रेम वशिष्ठ सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।