Faridabad/Alive News: रविवार शाम को अचानक एक लड़का गायब हुआ। दो साल पहले गायब हुए उसके भाई को पुलिस अभी तक ढूंढ नही पाई है और अब छोटे भाई भी गायब हो गया है। परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
बल्लभगढ़ स्थित भगत कॉलोनी की निवासी नीतू देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके छोटे बेटे का नाम प्रिंसु गुप्ता है जो कल शाम घर के बाहर खेल रहा था। कुछ समय बाद उसके पिता अनिल गुप्ता ने उसे घर पर बुलाया। घर आने के बाद वह फिर बाहर चला गया। शाम करीब 5 बजे से वह घर नहीं लौटा। इसी तरह मेरा बड़ा बेटा प्रियांसु भी सुबह 29 नवंबर 2023 को गायब हो गया था।पूलिस को शिकायत दी लेकिन उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की। उन्होंने बताया कि उनको अपने पड़ोसियों से भी लड़ाई हुई थी। 21 जून को जब वह अपने बच्चों और पति के साथ गांव से लौटकर वापस आई तो उसने देखा की उसके घर से आभूषण व अन्य सामान चोरी हो गया था।
नीतू को अपने मकान मालिक व पड़ोसियों पर चोरी व अपने बच्चों के गायब होने के संदर्भ में शक है।
क्या कहना है लोगों का
एक मां को अपना बेटा मिलना चाहिए पुलिस को जल्द से जल्द उसके दोनों बेटों को ढूंढना चाहिए ।
-रेखा, स्थानीय निवासी
पुलिस को इस संदर्भ में जल्द से जल्द कार्रवाही करनी चाहिए।
- कमलेश, स्थानीय निवासी

