April 11, 2025

आयकर रिटर्न फॉर्म में भरनी होगी क्रिप्टोकरेंसी की जानकारी

New Delhi/Alive News: आयकर विभाग ने 2022- 23 आकलन वर्ष 2023 24 के लिए आयकर रिटर्न फॉर्म जारी कर दिया है। इस बार आयकर रिटर्न फॉर्म टू के कॉलम साथ में क्रिप्टो करेंसी जैसे वर्चुअल कमाई की जानकारी देनी होगी। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने 10 फरवरी को एक अधिसूचना के माध्यम से फॉर्म जारी किया। इस बार फॉर्म दो माह पहले जारी हुआ है। हर साल मार्च के अंत या अप्रैल के पहले हफ्ते में इसे जारी किया जाता है।

आइटीआर फॉर्म में वर्चुअल डिजिटल संपत्ति के लिए नए शेड्यूल में विवरण की जरूरत होती है। जैसे अधिग्रहण की तारीख, ट्रांसफर की तारीख, अधिग्रहण की लागत आदि शामिल है। वीडीए से आया लाभ अर्जित करने वाले को अब इन सभी विवरणों के साथ तैयार रहना चाहिए। बोर्ड ने कहा कि इसे 10 फरवरी को ही जारी किया गया था। इसमें एक से 6 तक के फॉर्म होते हैं। साथ ही एक सत्यापन फॉर्म भी है। कारोबारी और व्यक्तिगत करदाता इसे कथ्य जुलाई तक भर सकते हैं।