Faridabad/Alive News: नंगला गुजरान इंडस्ट्रियल एरिया के बिजली सप्लाई होने से बेहद परेशान हैं। आरोप है कि प्रतिदिन छह से आठ घंटे बिजली सप्लाई प्रभावित रहती है। जनरेटर के सहरे उद्योग चल रहे है। इससे आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है। लोगों ने अधिकारियों पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया है।
नंगला गुजरान इंडस्ट्रियल के पदाधिकारी मंजीत सिंह, जोगिंदर सिंह सहित अन्य ने बताया कि बिजली सप्लाई प्रभावित रहने से बेहद परेशानी होती है। बीते करीब 20 दिनों से समस्या ज्यादा बढ़ गई है। बिना सूचना के कभी भी बिजली सप्लाई प्रभावित हो जाती है। शिकायत के बाद अधिकारी घंटो सप्लाई शुरू नहीं करते हैं।
इसका असर उद्योग पड़ रहा है। जनरेटर से जैसे तैसे काम चला रहे है। बिजली निगम के अधिकारियों से शिकायत के बाद भी स्थाई समाधान नहीं हो पा रहा है। इसी तरह की स्थिति रही तो उद्योग बंद होने की कगार पर आ जाएंगे। अधिकारियों को तुरंत संज्ञान लेकर समस्या का समाधान करना चाहिए। उद्योगों को दिक्कत हो रही है।
“नंगला गुजरान इंडस्ट्रियल एरिया को पहले पाली पावर हाउस से बिजली सप्लाई की जा रही थी, जिसकी वजह से ओवरलोड की समस्या उत्पन्न हो जाती थी। लेकिन अब खेड़ी पावर हाउस से सप्लाई की जा रही है। जिससे परेशानी दूर हो गई है। मांग अनुसार बिजली की सप्लाई की जा रही। वर्षा के कारण दिक्कत हो सकती है, शिकायत के बाद समाधान करा दिया जाता है।” -अमित कुमार, एसडीओ, बिजली निगम।

