Delhi/Alive News: चीन में तियानजिन शहर में शंघाई सहयोग संगठन के दूसरे दिन सोमवार को दुनिया के बड़े नेता अपनी बात रखने पहुंचे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी, चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग, रूसी राष्ट्रपति पुतिन एक साथ नजर आए। तीनों नेताओं ने काफी देर तक बातें कीं। एक पल ऐसा भी आया, जब मोदी और पुतिन बात करते हुए गुजर रहे थे और पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ उन्हें टकटकी लगाए देख रहे थे। शंघाई सहयोग संगठन मीटिंग खत्म होने के बाद पुतिन और मोदी एक ही कार से द्विपक्षीय बातचीत के लिए रवाना हुए।
चीन में एससीओ समिट के दूसरे दिन भारत को बड़ी सफलता मिली है। घोषणापत्र में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की गई है।इस दौरान पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ भी मौजूद थे। घोषणा पत्र में कहा गया कि इस हमले के अपराधियों, आयोजकों और उन्हें समर्थन देने वालों को सजा दिलाना जरूरी है। गौरतलब है कि इससे पहले जून में हुई रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान एससीओ के घोषणापत्र में पहलगाम हमले का जिक्र भी नहीं था। इसे लेकर भारत ने नाराजगी जताई थी। साथ ही इस पर साइन करने से इनकार कर दिया था।
मोदी बोले- कुछ देशों को आतंकवाद के खुले समर्थन की छूट क्यों
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन दौरे आखिरी दिन मोदी बोले- कुछ देशों को आतंकवाद के खुले समर्थन की छूट क्यों
। एससीओ की बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आतंकवाद को दुनिया के लिए खतरा बताया।
उन्होंने पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए इसे आतंकवाद का सबसे बुरा रूप बताया। मोदी ने कहा कि भारत आतंकवाद को पिछले चार दशकों से झेल रहा है। पीएम ने सवाल उठाया कि कुछ देशों का आतंकवाद को खुला समर्थन कैसे स्वीकार किया जा रहा है।की बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आतंकवाद को दुनिया के लिए खतरा बताया।

