March 29, 2024

इंडियन आइकन अवार्ड और मानव अधिकार की कार्यशाला का दिल्ली में आयोजन, गजेंद्र सिंह शेखावत होंगे मुख्य अतिथि

Faridabad/Alive News: नेशनल हुमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन द्वारा 21 सितंबर 2021 को लीला एंबिएंस होटल न्यू दिल्ली में ह्यूमनराइट्स का वर्कशॉप एवं इंडियन आइकॉन अवार्ड सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में गजेंद्र सिंह शेखावत (केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार) शिरकत करेंगे। नेशनल हुमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि संगठन का प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय मंत्री माननीय गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की एवं कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में बताया l

इस प्रतिनिधिमंडल में संगठन की राष्ट्रीय वूमेन सेल की महासचिव विनीता, नॉर्थ ईस्ट के चेयरमैन चेतन, राष्ट्रीय जुडिशल डायरेक्टर विवेकानंद और सिक्किम के प्रदेश अध्यक्ष डी.पी.नेपाल थे। यह समारोह एक दिवसीय रहेगा जिसमें विशिष्ट अतिथियों में सत्येंद्र जैन ( कैबिनेट मंत्री, दिल्ली सरकार), युवाचार्य अभय दास महाराज, मामा नथिंग ( वन एवं पर्यावरण मंत्री, अरुणाचल प्रदेश सरकार), के. जी. बालकृष्णन, कुलदीप सिंह ठाकुर, डॉ अम्बेडकर नगर निर्वाचन क्षेत्र दिल्ली से अजय दत्त विधायक डॉ . विजय कपूर मेहरा अतिथि भाग लेंगे।

इसके अतिरिक्त अनिल चौधरी (न्यायधीश मुंबई ) डॉ संदीप मारवा डॉ.ओम प्रकाश बेरवा, डॉ इंद्रजीत घोष (चेयरमैन एम एस एम ई ) डॉ.टी .एन. सुरेश कुमार (इसरो वैज्ञानिक ) डॉ गौरव गुप्ता, अशोक चक्रधर, डॉ एन डी माथुर (डायरेक्टर मणिपाल यूनिवर्सिटी) राकेश अरोड़ा (दिल्ली हाई कोर्ट,) शोभना नारायण, संजय गुप्ता (डीसीपी दिल्ली पुलिस)आदि होंगे l संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ अनिल कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम में देश के कोने कोने से एवं विदेश से अतिथि भाग लेंगे और यह कार्यक्रम भारत सरकार की कोविड-19 गाइडलाइन के अनुसार किया जाएगा l