May 3, 2024

सनातन धर्म में भारतीय संस्कृति और सभ्यता और मानवता सबसे पुरानी : विप्लव देव

Faridabdad/Alive News : त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरियाणा के प्रभारी विप्लव देव ने कहा कि योग हमेशा शरीर के तन मन और दिमाग को एक साथ जोड़ता है। योग शरीर की कर्म शैली और कर्म शीलता में माहिर है।

त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री विप्लव देव आज बुधवार को प्रातः स्थानीय सेक्टर -12 के खेल परिसर में जिला स्तरीय 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि योग मनुष्य के तन, मन और बुद्धि को आत्मसात कर एक साथ जोड़ता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का निर्णय विश्व में पूरी जनता ने स्वीकार किया है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 9 वर्षों में योग और आध्यात्मिकता के जरिए भारत का नया परिचय विश्व में दिया है। योग करने से मनुष्य शरीर से स्टीक रहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग पूरी दुनिया को उपहार में दिया है। यूक्रेन और रशिया में आज महामारी चल रही है। जबकि भारत आराम से 9वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है। विप्लव देव ने योग को जीवन के व्यवहारिक जीवन में करने के लिए दुनिया की आम जन को आह्वान किया।

भारत सरकार के भारी उद्योग एवं ऊर्जा विभाग के केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि अमेरिका के शहर न्यूयॉर्क के संयुक्त राष्ट्र संघ मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर रहे हैं। आज योग दुनिया में धरती, आकाश और पाताल में हर जगह मनाया जा रहा है। भारतीय जल, थल और वायु सेना सहित दुनिया के सभी देशों के लोग आकाश, धरती और समुद्र में 9वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहे हैं। भारत में पंचायत स्तर पर, आंगनबाड़ी केंद्र और स्कूलों, व्यायामशाला, हेल्थ सेंटर सहित तमाम क्षेत्रों में आज नौवा अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जा रहा है।

इस अवसर पर फरीदाबाद के विधायक नरेंद्र गुप्ता, भाजपा के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, हरियाणा महिला आयोग की चेयरमैन रेनू भाटिया, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सचिव अजय गौड, सीपी विकास अरोड़ा, डीसी विक्रम सिंह, एडीसी अपराजिता, एसडीएम परमजीत चहल, जिला परिषद के चेयरमैन विजय कुमार, जिला आयुष अधिकारी डॉ मनीषा लांबा सहित तमाम विभागों के अधिकारीगण व गणमान्य नागरिकों ने जिला स्तरीय 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के भागीदार बनकर योगाभ्यास किया।

जिला पतंजलि के योगाचार्य सुंदरलाल ने ओम के उच्चारण के साथ योगाभ्यास शुरू करवाया और विभिन्न मुद्राओं में आसन करवाए। वहीं जिला स्तरीय 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में आए हुए मेहमानों को स्मृति के रूप में पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया और राष्ट्रीय गान के साथ 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का समापन हुआ।