May 3, 2024

लंदन में बर्मिंघम पैलेस के बाहर फरीदाबाद के उद्यमियों ने मनाया योग दिवस

Faridabad/Alive News : भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। ऐसे में बुधवार को उद्यमी और फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पूर्व प्रधान बी.आर भाटिया व एसके जैन ने लंदन में बर्मिंघम पैलेस के बाहर योग कर अपनी संस्कृति की छाप छोड़ी। उन्हें योग करता देख उनके साथ विदेशी पर्यटक भी योग करने लगे। स्थानीय समय के अनुसार उन्होंने सुबह सवा सात बजे योग किया।

फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पूर्व प्रधान बीआर भाटिया ने बताया कि भारतीय जहां भी होते हैं अपनी संस्कृति से जुड़े रहते हैं। इसको ध्यान में रखते हुए ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लंदन में होने के बावजूद योग कर अपनी संस्कृति के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि योग शारीरिक व्यायाम का एक प्राचीन अभ्यास है। योग अभ्यासों में श्वास तकनीक और ध्यान शामिल हैं। योग मन, शरीर और आत्मा के बीच सामंजस्य को बढ़ाने का प्रयास करता है। योग करके न सिर्फ शरीर को तंदुरुस्त रहता है, बल्कि खुद को शांत भी रखा जा सकता है।

बी.आर भाटिया ने कहा कि नियमित रूप से योग अभ्यास से शारीरिक शक्ति, लचीलापन और संतुलन में सुधार होता है। योग मानसिक स्पष्टता को बढ़ाता है, तनाव कम करता है और जीवन की चुनौतियों के बीच आंतरिक शांति की भावना पैदा करता है।