Faridabad/Alive News: फरीदाबाद के सेक्टर-12 मैदान में 15 अगस्त का स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौरव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने ध्वजारोहण कर समारोह की शुरुआत की।
परेड में फरीदाबाद पुलिस की 4 प्लाटूनों ने हिस्सा लिया। इनमें महिला पुलिस प्लाटून ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। परेड का नेतृत्व सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात) विकास ने किया।
समारोह में विभिन्न विभागों और स्कूलों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर अपने-अपने क्षेत्र में अच्छा काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। फरीदाबाद पुलिस के 14 पुलिसकर्मियों को भी बेहतरीन कार्य के लिए मुख्य अतिथि गौरव गौतम ने सम्मान प्रदान किया। इनमें अपराध शाखा, साइबर सेल और अन्य इकाइयों से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।
इस अवसर पर पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता, उपायुक्त विक्रम सिंह यादव, संयुक्त पुलिस आयुक्त राजेश दुग्गल, अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, स्वतंत्रता सेनानी, शहीदों के परिजन और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

