March 8, 2026

गंभीर पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Faridabad/Alive News: गंभीर पब्लिक स्कूल में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्ष और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के निदेशक संदीप जी ने ध्वजारोहण कर किया। इसके पश्चात राष्ट्रगान की गूंज से पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह, कोऑर्डिनेटर ज्योति चौधरी, सविता, रेनू, स्नेहलता तथा पीटीआई राजेन्द्र जी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। छात्रों ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं भाषण प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में निदेशक संदीप ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए विद्यार्थियों से राष्ट्रहित में सदैव योगदान देने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह ने भी विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और एकता का संदेश दिया।

अंत में सभी ने मिलकर “भारत माता की जय” के नारों के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह का समापन किया।