May 18, 2024

बीते 24 घंटे में कोरोना के आए 7584 नए मामले, 24 लोगों की हुई मौत

New Delhi/Alive News : देश में कोरोना के बढ़ते मामलों ने आमजन के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग की भी चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को बीते 24 घंटे में 7584 नए संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 24 लोगों की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार पिछले 10 दिनों से लगातार मरीज बढ़ रहे हैं। इसे लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। गुरुवार को देश में 7240 मरीज मिले थे, इसकी तुलना में शुक्रवार को 344 मरीज ज्यादा मिले हैं। इसके साथ ही सक्रिय केस भी 3769 बढ़कर कुल 36,267 हो गए हैं। वहीं, 24 और मौतों को मिलाकर अब तक कुल मौतें 5,24,747 हो गई है।