Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीमों ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर 2 देसी कट्टे बरामद किये है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राईम ब्रांच सेक्टर 30 की टीम ने आशिफ (21) निवासी संत नगर ओल्ड फरीदाबाद को देशी कट्टा सहित दशहरा ग्राउंड, सेक्टर 31 एरिया से व क्राइम ब्रांच सेक्टर 48 की टीम ने नीरज कुमार (20) निवासी सेक्टर 17 फरीदाबाद को देशी कट्टा सहित संत नगर सेक्टर 17 फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। जिनके विरुद्ध संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम की धारा के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किये गये हैं।
आरोपी आशिफ ने पूछताछ में एक चोरी के मामले का खुलासा किया है।

