May 3, 2024

हरियाणा में 1.75 करोड़ लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज, जबकि 75 लाख लोगो ने ली दोनो डोज

Chandigarh/Alive News : हरियाणा में अब तक ढाई करोड़ लोग कोरोना का टीका लगवा चुके हैं। वीरवार को प्रदेश में 1.41 लाख लोगों को टीका लगाया गया। अब तक 1.75 करोड़ लोगों ने पहली और 75 लाख लोग दोनों खुराक ले चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग का अब दूसरी खुराक पर जोर है। इस माह सरकार ने दोनों खुराक का आंकड़ा 1 करोड़ पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। प्रदेश में 2 करोड़ 51 लाख लोगों को टीका लगाया गया है। इनमें से 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 1,43,05,865 लोगों को वैक्सीनेट किया चुका है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक इस श्रेणी में 1,08,17,768 पहली और 34,88,097 लोग दोनों खुराक ले चुके हैं। 45 से 60 साल की आयु वर्ग के कुल 55,97,122 में से 36,43,730 ने पहली और 19,53,392 ने दोनों डोज ली हैं। 60 साल से अधिक आयु के 42,14,542 लोगों को सुरक्षित घेरे में लिया गया है। इनमें से 25,73,658 ने पहली और 16,40,884 ने दोनों डोज ली हैं। इसी प्रकार, फ्रंटलाइन वर्करों की श्रेणी में 5,04,353 को वैक्सीनेट किया जा चुका है। इनमें से 2,51,731 पहला और 2,52,622 दोनों टीके लगवा चुके हैं। 4,96,376 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार इस समय पूरे प्रदेश में 2077 स्थानों पर टीकाकरण चल रहा है। इनमें से 2013 सरकारी और 64 निजी केंद्रों पर टीकाकरण किया जा रहा है। गुरुग्राम 34 लाख और फरीदाबाद 24 लाख टीकाकरण के साथ अव्वल हैं, जबकि सबसे पीछे नूंह 4 लाख और चरखी दादरी में 6 लाख लोगों ने कोरोना रोधी खुराक ली है।