March 7, 2026

लड़ाई-झगड़े के मामले में थाना खेड़ीपुल पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार


Faridabad/Alive News: थाना खेड़ीपुल पुलिस टीम ने एक लड़ाई-झगड़े के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शाहरुख खान निवासी मांकड़ी, बुलंदशहर हाल निवासी पदम नगर ने थाना खेड़ीपुल में शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया कि 20 अक्टूबर 2025 को जब वह ड्यूटी पर था, तभी 10–12 युवक वहां आए और उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर उससे पैसे भी छीन लिए। इस शिकायत के आधार पर थाना खेड़ीपुल में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान थाना खेड़ीपुल की टीम ने कार्रवाई करते हुए अंकित भाटी, अन्नु, सचिन चंदीला, दिशांत निवासी गांव बुढैना, फरीदाबाद तथा विनय यादव निवासी सेक्टर-16, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में सामने आया कि पहले गिरफ्तार आरोपी सचिन का शिकायतकर्ता से तनख्वाह को लेकर विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर उसने अपने साथियों को बुलाकर शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की थी।