March 12, 2026

विद्यार्थियों को समझाया पर्यावरण दिवस का महत्व

Faridabad/Alive News: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कई शिक्षा संस्थानों में पौधे लगाए गए। अध्यापकों और छात्रों ने ना सिर्फ पौधे लगाए बल्कि उसकी देखभाल का प्रण भी लिया। जिससे आस-पास के लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता देखी गई। कई शिक्षा संस्थानो में पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विषय पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। डीएवी शताब्दी कॉलेज एनआईटी के प्रिंसीपल और स्टाफ ने पौधे लगाए गए। केएल मेहता दयानंद कॉलेज की एनएसएस सेल ने विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया।

प्राचार्य डा. मंजू दुआ और एनएसएस संयोजक डा. नीरू वर्मा ने छात्राओं को पर्यावरण की ज़रुरत और पौधरोपण का महत्व बताया। डा. मंजू ने कहा कि पौधे लगाने के साथ ही उसकी देखभाल करना भी हमारा कर्तव्य हैं। जिसे सुनकर छात्रों ने पर्यावरण देखभाल का प्रण लिया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डीग में रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद एक्पौशीलेंस ने विश्व पर्यावरण के अवसर पर भाषण, निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया।

भाषण में तानिष, पंकज, अंशजा और निबंध में रेखा, सुमन, रूचिका तथा पेंटिंग में निशा, कनिका व भारती ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। हरियाणा पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के जिला अध्यक्ष हरीश शर्मा, आईएमटी एसोसिएशन के चेयरमैन वीरभान शर्मा, रोटरी क्लब एक्सीलेंस के प्रधान विकास गरोडिया, एसडीओ उज्जवल पाठक और रघु शास्त्री के ज़रिए विजेता छात्रों को पौधे देकर सम्मानित किया।