October 29, 2026

पर्यावरण दिवस पर डीएवी शताब्दी काॅलेज में प्रतियोगिता का आयोजन

Faridabad/Alive News: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डीएवी शताब्दी महाविघालय में पोस्टर मेकिंग और शार्ट फिल्म प्रतियोगिता को आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकारी प्राचार्य डा. नरेंद्र कुमार ने कहा कि मानव रचना अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान एवं अध्ययन संस्थान,पंडित जवाहरलाल नेहरू काॅलेज,अग्रवाल काॅलेज और जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय सहित अलग-अलग  संस्थाओ से 25 छात्रों ने इन प्रतियोगिता भाग लिया।

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में मानव रचना की चित्राक्षी को प्रथम स्तर,नेहरू काॅलेज के अनुराग को द्वितीय स्तर और अग्रवाल काॅलेज के पियूष को तृतीय स्तर का पुरस्कार मिला। शार्ट फिल्म और डाक्यूमेंट्री फिल्म में मंदीप और प्रिंस को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।