March 8, 2026

आईएमए फरीदाबाद ने डॉक्टर्स डे पर किया भव्य सम्मान समारोह

Faridabad/Alive News: डॉक्टर्स डे के मौके पर होटल डिलाइट ग्रैंड में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) फरीदाबाद और फोर्टिस अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर डॉक्टर आर. अल मोगा, डॉ. नरेंद्र अग्रवाल, डॉ. एम.सी. गुप्ता, डॉ. मनिंदर आहूजा और डॉ. सुरेश अरोड़ा को समाज और एसोसिएशन के प्रति उनके योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. बी.डी. पाठक ने डॉक्टरों को खुश रहने के तरीके बताए और सभी को शुभकामनाएं दीं।

डॉ. राजीव गुंबर, डॉ. अनीता गर्ग, डॉ. अनुज ढींगरा, डॉ. आशीष गुप्ता, डॉ. राशि टुटेजा, डॉ. हेमंत अत्री, डॉ. भारती गुप्ता और डॉ. अवनींद्र गुप्ता ने मिलकर कार्यक्रम को बेहतरीन ढंग से प्रस्तुत किया।

बीके अस्पताल से आए डॉ. सुशील अहलावत, डॉ. मिसेज अहलावत, डॉ. राजेश शिओकंद, डॉ. विकास गोयल, डॉ. हरजिंदर सिंह, डॉ. एम.पी. सिंह, डॉ. विशाल सक्सेना, डॉ. ए.के. यादव, डॉ. हरीश आर्य, डॉ. संदीप अग्रवाल, डॉ. डी.एस. राठी, डॉ. रवि गौड़, डॉ. पूनम गौड़, डॉ. सतीश वर्मा, डॉ. योगेश गुप्ता, डॉ. रचना, डॉ. संगीता और डॉ. वार्ष्णेय को भी उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में ईएसआईसी के डीन डॉ. ए.के. पांडेय और अकॉर्ड अस्पताल के चेयरमैन डॉ. ऋषि गुप्ता ने भी शिरकत की और उन्हें भी सम्मानित किया गया।

आईएमए की टीम ने डॉ. पुनीता हसीजा, डॉ. नरेंद्र घई, डॉ. पुनीत मित्तल, डॉ. रजनीश उप्पल, डॉ. सी.के. मिश्रा, डॉ. प्रदीप गर्ग, डॉ. कपिल भाटिया, डॉ. राकेश शर्मा, डॉ. अजय कपूर, डॉ. एस.सी. अग्रवाल, डॉ. हेमंत अत्री और डॉ. नीलकंठ शर्मा को भी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. राजीव गुंबर और डॉ. अनीता गर्ग ने सभी डॉक्टरों को डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं दीं और सभी का आभार प्रकट किया।