March 13, 2026

आईएमए फरीदाबाद ने डॉ कमल गुप्ता का किया अभिनंदन

Faridabad/Alive News: आईएमए फरीदाबाद ने रविवार देर शाम हरियाणा सरकार के नवनियुक्त शहरी स्थानीय निकाय कैबिनेट मंत्री डॉ कमल गुप्ता का अभिनंदन समारोह आयोजित किया। समारोह में डॉ कमल गुप्ता मुख्य अतिथि एवं विधायक नरेंद्र गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। आईएमए फरीदाबाद के प्रधान डॉ दिनेश गुप्ता ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

आईएमए हरियाणा के पूर्व प्रधान डॉ नरेश जिंदल, डॉक्टर अनिल गोयल,डॉक्टर आर.एन रस्तोगी,डॉक्टर प्रताप कंवर,डॉ अश्विनी वधावन ने मुख्य अतिथि डॉक्टर कमल गुप्ता व नरेंद्र गुप्ता का फ्लावर पॉट देकर उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉक्टर रविंद्र माथुर, डॉ अरविंद लोहान, डॉक्टर राज सरदाना, डॉक्टर अनिल मलिक,डॉ ए के कुंडू,डॉ पुनीता हसीजा,डॉक्टर सुरेश अरोड़ा, डॉ अशोक चांदना, डॉक्टर नरेंद्र घई, डॉक्टर शिप्रा गुप्ता, डॉक्टर निर्मेश वर्मा, डॉक्टर एलडी अरोड़ा, डॉ एससी जैन, डॉक्टर केवल जिंदल, डॉक्टर अनिल डूडेजा, डॉक्टर हर्ष पिपलानी, डॉ रजनीश गुप्ता, डॉक्टर जेपी गुप्ता, डॉक्टर पीएल मित्तल आदि उपस्थित थे।