March 11, 2026

अवैध हथियार रखने वाला आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : अवैध हथियार रखने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चमन उर्फ चैचू के रूप में हुई है।आरोपी बल्लभगढ़ के ऊंचा गांव का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के पास से बटन दार चाकू बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ थाना आदर्श नगर में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

आरोपी से पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ने 2 जून को थाना आदर्श नगर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी नशे का आदि है जो कि अपने नशे की पूर्ति के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देता है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।