September 27, 2026

अवैध नशा तस्करी करने वाला आरोपी काबू

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच की टीम ने एक अवैध नशा तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम प्रदीप उर्फ बंटी है। आरोपी फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी का रहने वाला है। आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से थाना सेक्टर-21 डी के एरिया से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से 5.65 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।

आरोपी के खिलाफ थाना एनआईटी में अवैध नशा तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने पैसे कमाने के लालच मे आकर अवैध नशा तस्करी करने लगा।