July 22, 2026

नशे का इंजेक्शन तस्करी करने वाला आरोपी काबू

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच की टीम ने नशे के इंजेक्शन की तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम सोनू (20) है। आरोपी डबुआ कॉलोनी का रहने वाला है।

क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से एयर फोर्स रोड डबुआ कॉलोनी से नशे के 8 इंजेक्शन के साथ काबू किया है। आरोपी के खिलाफ थाना डबुआ में नशे की तस्करी की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।