March 8, 2026

आइडियल स्कूल ने अपना वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया

Faridabad/Alive News: लक्कड़पुर शिव दुर्गा विहार के आइडियल पब्लिक स्कूल ने अपना वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया। वार्षिक उत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि डाॅ. इंदु बोकन, एचपीएससी के संरक्षक एस. एस. गोसांई, एचपीएससी के संरक्षक एच. एस मलिक, एचपीएससी की महासचिव विजय लक्ष्मी, पार्षद गजेंद्र भड़ाना, पार्षद हरेंद्र भड़ाना, स्कूल के चेयरमैन एवं संस्थापक फूलचंद भड़ाना, अगवानपुर स्कूल ब्रांच के चेयरमैन राकेश भड़ाना द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। स्कूल के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना की और वेलकम सॉन्ग गया। चेयरमैन एवं संस्थापक फूलचंद भड़ाना और स्कूल की डायरेक्टर प्रिंसिपल सुदेश भड़ाना ने वार्षिक उत्सव में आये सभी अतिथियों का पौधे और सोल उड़ा कर स्वागत किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि व गुरुग्राम जिले की शिक्षा अधिकारी डाॅ इंदु बोकेन ने अभिभावक और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आइडियल पब्लिक स्कूल इस क्षेत्र में शिक्षा का विस्तार कर रहा है, इसको लेकर उन्होंने स्कूल प्रबंधन को शुभकामनाएं दी। उन्होंने आगे कहा कि आज के समय में अभिभावकों द्वारा अपने बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार डालने भी बहुत जरूरी है, उसको लेकर अभिभावक अपने बच्चों के प्रतिदिन बैग चेक करें। उन्होंने इसलिए नहीं कहा कि अभिभावकों को उन पर शक है बल्कि इसलिए भी जरूरी है कि बच्चों की डायरी में राइटिंग कैसी है, होमवर्क कर रहा है या नही और बच्चा कितना किताबें को संभाल कर रख रहा है। उन्होंने कहा कि इस समय बच्चों को हार्ड वर्क की जगह स्मार्ट वर्क करना चाहिए ताकि वह जीवन की ऊंचाइयों तक जा सके

वार्षिक उत्सव की विशेष अतिथि व फरीदाबाद की मेयर प्रवीन बत्रा जोशी ने कहा कि देश के हर बच्चें को शिक्षा बहुत जरूरी होती है, चाहे वह गरीब हो या अमीर। इसको लेकर हमें आसपास के गरीब बच्चों को शिक्षा देनी चाहिए। प्रत्येक अध्यापक और देश के पढ़े-लिखे नागरिक का यह कर्तव्य बनता है कि वह अपने कीमती समय में से कुछ समय निकालकर ऐसे बच्चों को शिक्षा दें ताकि वह बच्चे भी पढ़ लिखकर समाज की मुख्य धारा से जुड़ सकें। मेयर ने स्कूल की जमकर प्रशंसा की और कहा कि जो पौधा स्कूल के रूप में फूलचंद भड़ाना ने लगाया है, वह पौधा हमेशा फलता-पुलता रहे ऐसी उनकी कामना हैं और इस क्षेत्र में शिक्षा का प्रसार करता रहे।

वार्षिक उत्सव में आये विशेष अतिथि एचपीएससी के संरक्षक एस. एस. गोसांई, एचपीएससी के संरक्षक एच. एस मलिक, एचपीएससी की महासचिव विजय लक्ष्मी, पार्षद हरेंद्र भड़ाना, स्कूल के चेयरमैन एवं संस्थापक फूलचंद भड़ाना, अगवानपुर स्कूल ब्रांच के चेयरमैन राकेश भड़ाना ने भी संबोधित किया।

स्कूल की डायरेक्टर प्रिंसिपल सुदेश भड़ाना ने कहा कि स्कूल के बच्चों ने वार्षिक उत्सव में विभिन्न गीतो पर सांस्कृतिक एवं देशभक्ति प्रस्तुति दी। बच्चों ने समाज की जागरूकता के अभिन्न अंग नाटक के माध्यम से सुंदर प्रस्तुति दी, जिसको देखकर आए हुए अतिथि मंत्र मुक्त हो गए।अभिभावकों ने भी कार्यक्रम को जमकर सराहा।

इस अवसर पर स्कूल के अभिभावकों, होनहार विद्यार्थियों और कर्मठ एवं ईमानदार स्टाफ को भी सम्मानित किया गया।