September 16, 2026

पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : धौज के इंदिरा कॉलोनी में महिला की हत्या मामले में क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी राजीव की टीम ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी फारुख उत्तर प्रेदश के गौतम बुद्धनगर जिले के गांव खगोडा का रहने वाला है। आरोपी की मृतक महिला के साथ करीब 13 साल पहले शादी हुई थी। आरोपी के 3 बच्चे है। आरोपी का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर झगडा हो गया था।

महिला अपने 2 बच्चो को लेकर करीब 2 महीने पहले ही अपने मायके आ गई थी। आरोपी पति अपनी पत्नी को लेने ससुराल आया था। पत्नी ने साथ जाने से मना कर दिया। आरोपी अपने दोनों बच्चों को साथ लेकर बल्लबभगढ़ आ गया। आरोपी उसी दिन की रात्रि को अपने ससुराल गया और अपनी पत्नी को चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। मृतक महिला के परिजनो की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी।

क्राइम ब्रांच टीम ने सीसीटीवी कैमरे चेक किए। जिसमें आरोपी का होना पाया गया है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से उत्तर प्रदेश के गांव खगोडा से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी का उसकी पत्नी आरोपी का कहना नही मानती थी जिसको लेकर करीब 4 साल से अनबन चल रही थी।