March 7, 2026

सैकड़ों एएनएम महिला स्वास्थ्य कर्मी फिर जुड़ी बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन से


Faridabad/Alive News:
जिले की सैकड़ों एनएचएम (एएनएम) महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने आज फरीदाबाद के टाउन पार्क में इकट्ठा होकर बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन हरियाणा (सर्व कर्मचारी संघ से संबद्ध) की सदस्यता ग्रहण की। इससे सर्व कर्मचारी संघ को और मजबूती मिली है।

कार्यक्रम में एसोसिएशन की पूर्व राज्य प्रधान आशा शर्मा और वरिष्ठ नेता जितेंद्र मोर ने सभी महिला कर्मचारियों का स्वागत किया। मीटिंग में जिला प्रधान सविता, जिला सचिव श्याम वीर सिंह और वरिष्ठ उप प्रधान कुंतल देवी ने भी अपने विचार रखे।

इस मौके पर उर्मिला, चंचल, भारती, जया और सावित्री को जिला कार्यकारिणी में शामिल किया गया। आशा शर्मा और जितेंद्र मोर ने इन कर्मचारियों के वापस एसोसिएशन में आने को “घर वापसी” बताया, क्योंकि ये पहले भी इसी संगठन से जुड़ी रही थीं और आंदोलनों में सक्रिय भागीदारी निभाती थीं, लेकिन बाद में किसी कारण से अलग हो गई थीं।

मीटिंग में घोषणा की गई कि 28 अगस्त को इन कर्मचारियों की मांगों को लेकर बी.के. अस्पताल परिसर में एक दिवसीय धरना दिया जाएगा।