May 8, 2024

हास्य कवि सरदार मनजीत सिंह हिंदी दिवस के अवसर पर करेंगे काव्यपाठ

Faridabad/Alive News:फरीदाबाद के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हास्य व्यंग्य कवि सरदार मनजीत सिंह 11 जनवरी को तीन देशों में आयोजित हास्य कविसम्मेलनों में भाग लेने जा रहे हैं। वे 11 जनवरी को तंज़ानिया की राजधानी दारे एअसलाम में विश्व हिन्दी दिवस के अवसर पर काव्यपाठ करेंगे। श्री सिंह की तंज़ानिया की यह दूसरी काव्य यात्रा है।

इसी क्रम में वे पूर्वी अफ्रीका के देश केन्या की राजधानी नैरोबी में 14 जनवरी को काव्यपाठ करेंगे। मनजीत सिंह गणतंत्र दिवस पर होने वाले हास्य कविसम्मेलन में भाग लेने हेतु 20जनवरी को दुबई जाएँगे। ज्ञात रहे कि यह मनजीत सिंह कि संयुकअरब अमीरात की 26वीं दुबई की 25 वीं एवं कुल मिला कर 56वीं विदेश काव्य यात्रा है।

इस कविसम्मेलन की अध्यक्षता इन तीनों कायक्रमों का संचालन सरदार मनजीत सिंह। सरदार मंजीत सिंह फरीदाबाद के निवासी हैं। उनकी अब तक 9 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं । फरवरी 2022 में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने उन्हें आदित्य-अल्हड़ सम्मान से नवाजा था जिसमें ₹2लाख की राशि का पुरस्कार होता है। वर्ष 2021 में हास्य के बड़े पुरस्कार काका हाथरसी हास्य रत्न सम्मान से भी उन्हें विभूषित किया गया था जिसमें मानपत्र के अलावा ₹1लाख की राशि दी गई थी।

मनजीत सिंह हिंदी के एकमात्र ऐसे कवि हैं जिन्होंने अपनी काव्य विदेश यात्राओं की गोल्डन जुबली पूरी की है ।वर्ष 2000 मैं उन्होंने सबसे पहले थाईलैंड के बैंकॉक शहर में अपनी प्रस्तुति दी थी उसके बाद विश्व के कई देशों में जहां हिंदी बोली और समझी जाती है उन्होंने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।

मुख्य रूप से सरदार मंजीत सिंह ने दुबई, मस्कट कुवैत, तंजानिया ,इंडोनेशिया , अमेरिका के लगभग 50 शहरों में कई बार और कनाडा के टोरंटो , मांट्रियल एवं वेंकूवर में भी कई बार अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोहा है। सरदार मंजीत सिंह की मातृभाषा पंजाबी है ।उन्होंने अंग्रेजी प्रवक्ता के रूप में कई वर्षों तक शिक्षा विभाग में सेवा दी है ।लेकिन उन्होंने अपनी रचनाएं प्रमुखता हिंदी में ही हैं। श्री मंजीत सिंह फरीदाबाद में उप जिला शिक्षा अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।