April 2, 2025

2 से 6 अप्रैल तक सतयुग दर्शन में विशाल रामनवमी यज्ञ महोत्सव

Faridabad/Alive News: हर वर्ष की भांति ग्रेटर फरीदाबाद के भूपानी लालपुर रोड स्थित सतयुग दर्शन ट्रस्ट वसुन्धरा के प्रागंण में 2 से 6 अप्रैल तक रामनवमी यज्ञ महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

सतयुग ट्रस्ट हर वर्ष रामनवमी के पावन पर्व पर अपने इस वार्षिक यज्ञ महोत्सव का आयोजन करता है तथा इस वर्ष यज्ञ महोत्सव 2 अप्रैल सुबह 8 बजे से 6 अप्रैल रात्रि (प्रात: 4.00 बजे) तक मनाया जाएगा। यज्ञ महोत्सव प्रारंभ होने से पहले 2 अप्रैल शाम साढ़े 5 बजे शोभा-यात्रा निकाली जाएगी।

इस यज्ञ महोत्सव में चारों दिन सतवस्तु के कुदरती ग्रन्थ व रामचरित मानस का अखण्ड पाठ, भजन-कीर्तन, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा हवन आयोजन के साथ-साथ, भाव-स्वभाव परिवर्तन करने के निमित्त प्रणव मंत्र ओऊम आद् अक्षर की महानता एवं महत्त्व तथा प्रकाश से आत्मप्रकाश की ओर जैसे महत्त्वपूर्ण विषयों पर नृत्य-नाटिका भी आयोजित की जाएगी।

इसके अतिरिक्त आगन्तुक श्रद्धालु विषय-विकृतियों को त्याग कर, सम, संतोष, धैर्य, सच्चाई, धर्म जैसे सद्गुण अपना कर निष्कामता से परोपकारी जीवन जीने में समर्थ हो सके और इस के लिए उन्हें कुदरती व आत्मिक ज्ञान की महत्ता से परिचित करा, अंतर्निहित विचारशक्ति व विवेकशक्ति के बलबूते पर, आत्मा-परमात्मा के यथार्थ को जानने का तरीका भी समझाया जाएगा।

अत: बाल, युवा, प्रौढ़, वृद्ध यानि समाज के हर सदस्य से निवेदन है कि आत्मोद्धार हेतु कार्यक्रम का आनन्द उठाने के लिए वसुंधरा पहुंचे।