March 8, 2026

एचएसवीपी ने तिगांव रोड़ पर बने अवैध कब्जों को अर्धमूवर से तोड़ा

Faridabad/Alive News: हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने की जा रही अवैध निर्माण की कार्यवाही के तहत तिगांव रोड़ पर बने कई मकानों व दुकानों को अर्धमूवर के जरिए तोड़ा गया। यह कार्यवाही पुलिस की देख रेख में की गई।

आज शुक्रवार को एचएसवीपी ने बल्लभगढ़ शिव कालोनी तिगांव रोड़ के आस पास बने अवैध मकानों व मिट की दुकानों को अर्धमूवर के माध्यम से गिराया गया। इस कार्यवाही के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा तथा लोगों की आवाजाही बाधित रही थी। साथ ही जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।