March 16, 2026

एचएसईबी वर्कर यूनियन के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Faridabad/Alive News: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की सब डिविजिन खेड़ी कलां के कर्मचारियों ने का धरना थमने का नाम नही ले रहा । विरोध प्रदर्शन कर रहे एचएसईबी वर्कर यूनियन के कर्मचारी नेताओं ने निगम के एसडीओ खेड़ी कलां पर आरोप लगाते हुए बताया कि अधिकारी प्राइवेट ठेकेदारों के कामों को प्रमुखता देते है और कर्मचारियों को उनकी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखते हैं जिसके खिलाफ में कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे है ।

इस मौके पर योगेश दीक्षित, मनोज कुमार, सुच्चा सिंह, जितेंदर, इकबाल खान, लख्मी, योगेंदर रावत, राजकुमार, रविन्दर, बिजेन्दर सिंह, संजय शर्मा, कमल, प्रमोद कुमार, भागीरथ सिंह, संदीप, राकेश कुमार, बाल्मिकी, दीपक कुमार, सतीश सिंह आदि कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी कर अपना विरोध जताया ।