March 8, 2026

कर्मचारियों की समस्याओं के मुद्दे पर एक्सईएन से मिले एचएसईबी वर्कर यूनियन: लेखराज चौधरी

Faridabad/Alive News: आज शुक्रवार को हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन के सर्कल सचिव विनोद शर्मा के नेतृत्व में सर्कल टीम के साथ बल्लभगढ़ ज़ोन के एक्सईएन संजय कुमार मंगला से अपने बिजली कर्मचारियों की समस्याओं के मुद्दों पर यूनिट प्रधान मदन गोपाल शर्मा की अगुआई में मीटिंग की ।

एचएसईबी वर्कर यूनियन कर्मचारी नेताओं ने बताया कि समस्त फरीदाबाद सर्कल में बिजली कर्मचारियों की ज्यादातर समस्याएँ फील्ड से आ रही हैं जहाँ तकनीक कर्मचारियों को फील्ड में काम करने के दौरान टी एंड पी किट यानी बिजली को स्वचलित व उसे दुरुस्त करने वाले उपकरणों की कमी का अभाव आदि बताया एवम बिजली निगम के शिकायत केन्द्रों का हाल तो पहले से ही दयनीय हालातों में चल रहा है जिस ओर निगम के किसी भी आला अधिकारी का ध्यान इस पर नही है बावजूद इसके बिजली कर्मचारी टी एंड पी के अभाव में काम करने को भी आज मजबूर हैं ।

इस बरसाती मौसम को देखते हुए यूनियन के नेताओं ने पहले रेन कोट बरसाती की माँग निगम के अधिकारियों से की है लेकिन मुद्दा जिस के तस ढाक के तीन पात जैसा है । इस प्रकार के कई धरातलीय मुद्दे टीए बिल, मेडिकल बिल जो कर्मचारियों की रोजमर्रा में आते हैं उनके लिये यूनियन बल्लभगढ़ के एक्सईएन संजय कुमार मंगला से मिली । जिस पर एक्सईएन संजय कुमार मंगला की तरफ से एचएसईबी वर्कर यूनियन नेताओं को आश्वस्त किया गया कि वह अपने उच्च अधिकारियों से इस बात को तत्परता के साथ रखूँगा और जल्द ही इसका समाधान कराने का प्रयास करूँगा । मीटिंग के इस मौके पर प्रधान लेखराज चौधरी, सचिव सुरेन्दर शर्मा, कैशियर मामचन्द, प्रधान राजबीर शर्मा, सचिव सोनू कुमार गोला, प्रधान धीर सिंह बुख़ारपुरिया, सुशील कुमार आदि कर्मचारी नेता मौजूद रहे ।