October 16, 2024

कैसे मनाया सराय गवर्नमेंट स्कूल में मानक दिवस

सराय गवर्नमेंट स्कूल में मनाया मानक दिवस

Faridabad/Alive News: सराय ख्वाजा के गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल जूनियर रेडक्रॉस और सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड सदस्य छात्राओं ने प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा के निर्देशानुसार निदेशक एवं प्रमुख बी आई एस, ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्डस फरीदाबाद के आग्रह पर होटल गोल्डन गैलैक्सी फरीदाबाद में प्रस्तुति दी।

विद्यालय के प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने बताया कि विश्व मानक दिवस 14 अक्टूबर को मनाया जाता है जिस का उद्देश्य मानकों के महत्व को इंगित करना है यह दिवस मानक बनाने वाली संस्थाओं जैसे कि आई एस ओ, बी आई एस और अन्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के योगदान को मान्यता देता है।

सराय गवर्नमेंट स्कूल में मनाया मानक दिवस
सराय गवर्नमेंट स्कूल में मनाया मानक दिवस

विश्व मानक दिवस

मानक दिवस न मात्र उत्पादों और सेवाओं की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं अपितु वैश्विक व्यापार को भी सरल बनाते हैं। इस दिन विभिन्न कार्यक्रम और जागरूकता अभियान आयोजित किए जाते हैं ताकि लोगों को मानकों के लाभों के बारे में जानकारी मिल सके।

विश्व मानक दिवस का उद्देश्य मानक निर्माण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनके महत्व को समझाना है। मानक दिवस मनाने का उद्देश्य मानक उत्पादों और सेवाओं की गुणवत्ता, सुरक्षा और दक्षता को सुनिश्चित करना हैं।

वे व्यापार के लिए नियमों और प्रक्रियाओं को स्थापित करते हैं। जिस से उपभोक्ताओं का विश्वास बढ़ता है। इसके अतिरिक्त मानक वैश्विक व्यापार को भी सरल और सुरक्षित बनाते हैं। इस वर्ष विश्व मानक दिवस की थीम बेहतर दुनिया के लिए साझा दृष्टिकोण एवं बदलती जलवायु के लिए मानक सुनिश्चित किया गया है।

यह भी पढ़ें सीबीएससी बोर्ड की परीक्षा के लिए जल्द जारी होगी डेट शीट, दिसंबर में हो सकती तिथियों की घोषणा

प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि मानकीकरण का विशेष महत्व है। इसका उद्देश्य उत्पाद, सेवाएँ और तकनीकी प्रक्रियाएँ आदि को सुरक्षित बनाना हैं। साथ ही इन्हें प्रभावी और आपस में संगत बनाना है। मानकों का पालन करने से व्यवसायों को लाभ मिलता है।

क्योंकि इससे उनकी प्रक्रियाएं अधिक कुशल होती हैं और गुणवत्ता में सुधार होता है। मानक न केवल उपभोक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं बल्कि वैश्विक व्यापार को भी सुविधाजनक बनाते हैं।

मानक दिवस जलवायु परिवर्तन और टेक्नोलॉजी को समर्थन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे उद्योगों के लिए स्थिरता और नवाचार को बढ़ावा देने के उपाय प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यालय के बी आई एस इंचार्ज कैलाश चंद्र, साथ ही सभी स्टाफ सदस्यों तथा छात्राओं का सराहनीय प्रस्तुति के लिए प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।