April 27, 2024

धनिया-अजवाइन का पानी किस प्रकार है फायदेमंद, पढ़िए खबर

Health/Alive News: हर घर के किचन में धनिया और अजवाइन जरूर होती है। इसमें मौजूद चमत्कारी गुणों से हर कोई वाकिफ है। ये मसाले न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने का काम करते हैं बल्कि कई परेशानियों और बीमारियों में भी फायदेमंद होते हैं।

धनिया और अजवाइन का पानी पीने के फायदे

धनिया और अजवाइन का पानी सेहत के लिए बहुत मुफीद है। अजवाइन में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं।
इसका इस्तेमाल शरीर का मेटाबॉलिज्म ठीक रखने और वजन कम करने में बहुत फायदेमंद है। वहीं धनिया में मौजूद गुण पेशाब से जुड़ी बीमारियों से लेकर किडनी से जुड़ी बीमारियों में भी बहुत फायदेमंद होते हैं।
धनिया-अजवाइन वाला पानी का रोजाना पीने से ब्लड शुगर कंट्रोल होता है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है। इसके रोजाना इस्तेमाल से से शुगर कंट्रोल में रहता है।
रोजाना सुबह अजवाइन-धनिया का पानी पीने से हार्ट हेल्दी होता है। यह बॉडी में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। यह दिल की सेहत के लिए बेहद फादेमंद है।

डाइजेशन से जुड़ी परेशानियों में फायदेमंद

धनिया और अजवाइन का पानी पीने से डाइजेशन दुरुस्त रहता है। इसमें मौजूद गुण डाइजेशन ठीक करने और पेट से जुड़ी समस्या जैसे एसिडिटी, कब्ज और अपच में बहुत फायदेमंद होते हैं।

रोजाना सुबह के समय धनिया और अजवाइन का पानी पीने से आपको पेट से जुड़ी परेशानियों में फायदा मिलता है।धनिया और अजवाइन का पानी वजन कम करने में बहुत फायदेमंद माना जाता है। इस डिटॉक्स वॉटर को पीने से शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा चर्बी तेजी से बर्न होती है। इनमें एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो शरीर का मेटाबॉलिज्म ठीक रखने में फायदेमंद माने जाते हैं। वजन कम करने के लिए धनिया और अजवाइन का पानी रोजाना खाली पेट पीना चाहिए।
निया और अजवाइन के पानी का इस्तेमाल स्किन को कई फायदा पहुंचाता है। क्योंकि इसमें एंटी ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं। साथ ही इस मिक्चर का इस्तेमाल करने से शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स भी बाहर निकलते हैं, जिससे स्किन हेल्दी रहती है और स्किन संबंधी समस्याएं भी दूर होती है।

धनिया और अजवाइन के पानी का इस्तेमाल बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि धनिया और अजवाइन में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो बालों को घना और मजबूत बनाते हैं। साथ ही इसके सेवन से बाल झड़ना भी कम हो जाते हैं।
धनिया और अजवाइन में मौजूद गुण शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करते हैं। इसका सेवन सुबह के समय करना फायदेमंद होता है।