September 30, 2024

जींद में हुआ भीषण सड़क हादसा, तीन लोगों की हुई मौत

Chandigarh/Alive News : जींद में हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। एक अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार चंडीगढ़ से हिसार की तरफ जा रहे थे। किसी अज्ञात वाहन के साथ टक्कर हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार सुलेहड़ा निवासी किस्मत, जांडली निवासी साहिल व राजथल निवासी सोनू घायल हो गए। इसमें किस्मत व साहिल को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस कार्रवाई कर रही है। सभी दोस्त हिसार एक निजी सेंटर में कोचिंग ले रहे थे। कही घूमकर वापस लौट रहे थे तो बीच रास्ते में यह हादसा हो गया।

जानकारी के मुताबिक तीसरे मृतक की पहचान फैसल उर्फ सोनू पुत्र अब्दुल निवासी टिलदाना, जिला सहारनपुर, उत्तरप्रदेश के रूप में हुई है। वह हाल में भूना में रह रहा था। वह ट्रैक्टर पर सवार था। पीछे से टक्कर लगने पर उछलकर नीचे गिर गया और गाड़ी के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौत हो गयी है।