March 7, 2026

खेड़ी पुल के पास बाइक और कार का भीषण असिडेन्ट, एक की मौत और एक गंभीर रूप से घायल

Faridabad/Alive News: खेड़ी पुल के पास कल रात दस बजे बाइक और कार का भीषण असिडेन्ट होया। जिसमें एक बाइक सवार महिला की मौके पर मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

कल रात दस बजे पति पत्नी बाइक पर सवार हो कर सेक्टर-22 जा रहे थे। जब खेड़ी पुल के पास पहुंचे तो पाछी से तेज रफ्तार कार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सड़क पर जा गिरी। जिसमें बाइक पर सवार अनिता नामक महिला (उम्र 38) की मौके पर हो गई और पति की गिरने से पसलियों में चोट आई है।

आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और असिडेन्ट में घायल बाइक सवार पति पत्नी को पास को अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया और पति का इलाज चल रहा हैं।

पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही हैं। मृतक महिला के शव को पोस्टमोर्टम कराने के लिए बादशाह खान अस्पताल की मोर्चरी में ले जाया गया। पुलिस फरार कार चालक की तलाश में लगी हैं।