March 8, 2026

दूध के पैसे मांगने पर की गुंडागर्दी, घर में घुसकर किया हमला

Faridabad/Alive News : दूध के पैसे मांगने पर युवक पर तलवार से हमला कर दिया। घायल युवक को परिवार के लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

घायल युवक के परिवार का आरोप हैं कि पैसे मांगने पर आरोपी ने तलवार से हमला कर उंगली काट दी। इसकी शिकायत कोतवाली थाना पुलिस को दी गई लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्यवाही नही है।

घायल युवक के बड़े भाई एसी नगर निवासी अतुल ने बताया कि उनकी डेरी है उनके पड़ोसी धर्मेंद्र उनके यहां से दूध लेकर जाते हैं। धर्मेंद्र पर दूध के करीब 4 हजार रुपये 3 साल से बकाया थे। जब भी उनकी मम्मी पुष्पा रूपये मांगने जाती थी तो वो लोग उन्हें गाली-गलौच और बदतमीजी करके भगा देते थे।

अतुल ने बताया कि बीते रविवार को साढ़े नौ बजे धर्मेन्द्र ने 20 लोगों के साथ मिलकर उनके घर में घुसकर तलवार, लाठी और पत्थर से उनपर हमला कर दिया। इस हमले उसके बडे भाई मन्नू की उंगली काट दी और उसकी मम्मी जो उस समय बर्तन धो रही थी उसे भी थप्पड़ मारे।

घायल मन्नू की मां पुष्पा ने उन 20 लोगों की पहचान करते हुए बताया कि धर्मेन्द्र के साथ बिल्लू, गगन, स्वकार और मिंदर थे। धर्मेन्द्र ने उन्हें धमकी दी कि उनकी बहन – बेटियों को उठावा लेगा। उन्होंने यह भी बताया कि हमले के दौरान हमलावरों ने उनके घर के दरवाजे, बर्तन और बल्ब भी तोड़ दिये।

अतुल के बडे भाई मन्नू ने आरोप लगाया कि धर्मेन्द्र उन्हें घर से बाहर दूध देने नही जाने दे रहा तथा उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस को शिकायत दी है पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। पुलिस ने उन्हें उंगली का मेडिकल कराने के लिए कहा है। उनकी पुलिस से यह मांग कि उन्हें जल्द से जल्द न्याय मिले।