March 8, 2026

तेज रफ्तार ट्रैवलर ने मां बेटे को मारी टक्कर, बच्चे की मौत मां गंभीर रूप से घायल

Faridabad/.Alive News : तेज रफ्तार ट्रैवलर गाड़ी ने मां बेटे की जोरदार टक्कर मारकर सड़क पर गिरा दिया इस घटना में बेटे की घटनास्थल पर ही माैत हाे गई और मां गंभीर रूप से घायल हो गई। आस पास के लाेगाें ने आनन फानन में महिला और बच्चे को पास के निजी अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया मां का इलाज चल रहा है।

घटना के समय मौजूद लोगों ने ट्रैवलर  चालक की मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया पुलिस ने गाड़ी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रत्यक्ष दर्शी लाेगाें का कहना था कि ट्रैवलर चालक शराब के नशे में था और सेक्टर 3 की सड़क पेट्रोल पंप के सामने की सड़क पर खड़े मां बेटे की जोरदार टक्कर मार दी।

पुलिस महिला और बच्चे की जानकारी ले रही है। कौन है। और कहां के रहने वाले है। खबर लिखे जाने तक महिला और बच्चे की जानकारी नही मिल पाई है।