March 7, 2026

 तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार किशोर को कुचल

Faridabad/Alive News:  फरीदाबाद के गांव सुनपेड़ में आज सुबह एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक डंपर ने मोटरसाइकिल सवार बाप-बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में 16 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता को मामूली चोटें आईं। मृतक की पहचान धीरज के रूप में हुई है। वह अपने पिता के साथ सुबह-सुबह बाजार जा रहा था। घटना सुबह लगभग 4:15 से 4:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार, बाप-बेटे बाइक पर सवार होकर गांव से निकले थे। जैसे ही वे मुख्य सड़क पर पहुंचे, सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें कुचल दिया। धीरज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता मामूली रूप से घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के बाद डंपर कुछ दूर तक भागा, लेकिन ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया।