May 6, 2024

लावारिस अवस्था में मिली लड़की को उसके परिजनों से मिलाने में की मदद

Faridabad/Alive News : 20 अगस्त की सुबह 8 बजे पुलिस की डॉयल 112 की टीम बस स्टैंड पर गस्त कर रही थी। पुलिस टीम को एक लडकी सड़क पर लावारिस अवस्था में घूमती हुई दिखाई दी। शक होने पर पुलिस टीम ईचार्ज ने लड़की से घूमने का कारण पूछा तो वह चुप होकर देखने लगी।

जिस पर ईचार्ज ने तुरन्त महिला पुलिस को बुलाकर उसकी सहायता से लड़की के साथ सहानूभतिपूर्वक बातचीत शुरू की। लड़की को पास की चौकी में ले जाकर आराम कराया और बातचीत में उस लड़की ने पुलिस को अपना और अपने परिवार के बारे में बताया। साथ ही लड़की ने अपना घर शाहाबाद में होना बताया। उसने खाना खाने की इच्छा जताई जिसपर पुलिस टीम ने उसे खाना खिलाया। लड़की ने बताया कि वह अपने फेसबुक के दोस्त से मिलने के लिए आई थी।

लडकी ने बताया कि वह अपने घर वालो को बिना बताये घर से निकल आई है। जिसपर 112 पुलिस टीम ईचार्ज ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शाहाबाद पुलिस थाने में सूचना दी। जिस पर वहां से पता चला की लडकी का गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज है।

शाहाबाद पुलिस टीम लड़की के परिजनों के साथ फरीदाबाद बल्लबगढ़ पुलिस चौकी में आई। जो लड़की के परिजन अपनी लड़की को देख कर बहुत खुश हुए। पुलिस टीम ने लड़की को शाहाबाद कुरुक्षेत्र पुलिस टीम को लड़की को सौंपा दिया।