March 29, 2024

दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में हुई जमकर बारिश, उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली राहत

Chandigarh/Alive news : बुधवार को हरियाणा के उत्तरी व दक्षिणी जिलों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से वीरवार को हरियाणा के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार 30 जून से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में हवाओं का रुख बदल जाएगा और सम्पूर्ण इलाके पर पूर्वी नमी वाली हवाओं का प्रभुत्व स्थापित हो जाएगा। मौसम विभाग ने सम्पूर्ण इलाके पर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह से ही हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में आसमान साफ बना हुआ था। सम्पूर्ण इलाके पर पश्चिमी हवाओं का जोर बना हुआ था, जिसकी वजह से सुबह से ही हवाएं चल रही थी और उमस व पसीने वाली भीषण गर्मी अपने तीखे तेवरों से सम्पूर्ण इलाके पर आगाज किए हुए थी।

वीरवार की सुबह पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से हरियाणा के उत्तरी जिलों फरीदाबाद, पंचकूला, अंबाला व  यमुनानगर आदि जिलों में तेज गति से हवाएं व बारिश की गतिविधियां देखने को मिली। इस दौरान हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।