March 7, 2026

भारी बारिश से जलभराव, जनजीवन प्रभावित

Faridabad/Alive News: बीते शनिवार को हुई भारी बारिश के कारण सेहतपुर क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शुक्रवार रात से जारी मूसलाधार बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया, जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य मार्गों पर घुटनों तक पानी जमा होने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।

कई घरों और दुकानों में पानी घुस जाने से घरेलू सामान और व्यापारिक वस्तुएं क्षतिग्रस्त हो गई हैं। मुख्य सड़कें पानी में डूब जाने के कारण वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है। स्कूली बच्चों और दफ्तर जाने वाले लोगों को लंबे समय तक पानी में पैदल चलना पड़ा रहा है।

क्या कहना है स्थानीय निवासीयों का
जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण हर साल बरसात में यही स्थिति बन जाती है।

  • राधा, स्थानीय निवासी

यह परेशानी हर साल बरसात में सामने आती है, लेकिन नगर निगम और प्रशासन की ओर से स्थायी समाधान नहीं किया जाता।

  • सुरज, स्थानीय निवासी

थोड़ी सी बारिश में ही सड़कों पर नदी जैसा नजारा हो जाता है। जल निकासी की कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं है।

  • राजेश कुमार, स्थानीय निवासी

पानी दुकान के अंदर घुस गया जिससे हजारों रुपये का सामान खराब हो गया।

  • सीमा गुप्ता, दुकानदार