March 8, 2026

सेहतपुर में भारी बारिश से लगा भीषण जाम, पानी में फंसी गाडियां

Faridabad/Alive News : गुरुवार सुबह से ही रही मूसलाधार बारिश से पूरे इलाके की गाड़ियों रफ्तार थाम गई साथ ही जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। तेज बारिश के कारण मुख्य सड़कों पर जलभराव हो गया, जिससे लंबा जाम लग गया। जलभराव के चलते कई जगह गाडियां फसी हुई नज़र आई।

फरीदाबाद के गांव सेहतपुर वसंतपुर रोड के पास लाखो रुपए खर्च करने के बाद भी बारिश में जलभराव का विकराल रूप देखा गया। सुबह से हो रही बारिश की वजह से सड़क पर इतना पानी भर गया कि कई दोपहिया और चारपहिया वाहन बीच रास्ते में ही बंद हो गए साथ ही काफी दुकानों और ऑटो में भी पानी भर गया । सेहतपुर मुख्य चौक और आसपास की गलियों में पानी इतना भर गया कि कारें और बाइकें बीच रास्ते में ही बंद हो गईं। जलभराव के कारण रोड पर काफी लंबा जाम लग गया जिससे लोगो को अपने काम पर जाने में काफी देरी हो गई साथ ही स्कूल के बच्चे को भी स्कूल जाने में देरी हो गई। इस दौरान एक गाड़ी भी पानी में बुरी तरह फंस गईं जिसे स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। पब्लिक ट्रांसपोर्ट ने भी इस क्षेत्र में आने से दूरी बना ली है। पैदल जाने वाले लोगो को भी जलभराव के कारण काफी परेशानियां का सामना करना पड़ा।

बारिश के कारण सेहतपुर चौक, पल्ला, रोशन नगर, इस्माइलपुर और सराय सबसे ज्यादा प्रभावित हुए।

क्या कहना है स्थानीय निवासियों का

“हर बार बारिश में यही हाल होता है, नालियां साफ नहीं हैं और पानी सड़कों पर बहने लगता है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।”

सुनील कुमार, स्थानीय निवासी

हर बार बारिश होते ही सड़कें दरिया बन जाती हैं। नालों की सफाई नहीं होती और न ही कोई ड्रेनेज व्यवस्था है। प्रशासन केवल आश्वासन देता है, कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाते शर्म करो सैनी सरकार।”

रोहित शर्मा, स्थानीय निवासी