Faridabad/Alive News : पलवल डोनर्स क्लब “ज्योतिपुंज” ने पलवल के झाबरनगर में फोर्टिस एस्काॅर्ट्स हाॅस्पिटल फरीदाबाद के सहयोग सें एक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया । कार्यक्रम का संयोजन नगर परिषद् पलवल के वाइस चेयरमैन मनोज कुमार बंधु ,पलवल डोनर्स क्लब के मुख्य संयोजक आर्यवीर लाॅयन विकास मित्तल और क्लब की सह संयोजक अल्पना मित्तल ने किया।
निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में ह्रदय रोग विशेषज्ञ डा.यथार्थ बंसल, अस्थिरोग विशेषज्ञ डा. विशाल वशिष्ठ, सामान्य रोग विशेषज्ञ डा. राकेश सिंह तेवतिया द्धारा लगभग 200 लोगों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच जिसमें विशेषकर दिल , हड्डी एवं सामान्य रोगों की भी जांच की गयी। शिविर में ई. सी. जी. , शुगर, बोन मिनरल डेनसिटी टेस्ट, रक्तचाप आदि की भी निशुल्क जांच की गयी। शिविर का शुभारम्भ जिला भाजपा के उपाध्यक्ष महेन्द्र भड़ाना, जिला महामंत्री डा. भारत भुषण वत्स, वरिष्ठ भाजपा नेता हरेन्द्र रावत, योगेन्द्र सहरावत,पूर्व पार्षद चंदीराम गुप्ता, जितेन्द्र आर्य, पूर्णलाल, श्रषि गुर्जर, लखमीचंद मैनेजर, राजकुमार आर्य, प. सत्य नारायण शास्त्री, मुकेश कुमार आदि ने किया।
अतिथियों ने संस्था द्वारा मानव सेवा व समाज कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिस तरह से पर्यावरण और वातावरण प्रदूषित होते जा रहे हैं, लोगों में बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। इनसे बचने के लिए सभी लोगों को हर छह महीने में अपने शरीर की सभी जांचें करानी चाहिए। शिविर संयोजक मनोज कुमार बंधु, विकास मित्तल और अल्पना मित्तल ने भी सभी को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करते हुए बताया कि बरसात के मौसम में बीमारियों से बचने के लिए सभी को सावधानी रखने की आवश्यकता है। यदि समझदारी न दिखाई तो अनेक बिमारयों के संक्रमण का सामना करना पड़ सकता है।वर्षा के मौसम में सफाई का विशेष ध्यान रखें। ताजे भोजन के अलावा पानी उबाल कर सेवन करें। बच्चों को बीमारी से बचाने के लिए उन्हें फास्ट फूड से दूर रखें। शिविर में मुकेश कुमार, धीरेन्द्र, कुणाल, जिले सिंह, पवन कुमार, दीपिका, देबजीत आदि ने विशेष सहयोग किया।

