July 26, 2026

रात के समय पिता के पास सोने आये युवक सुबह मिला मृत, इलाके में सनसनी

Faridabad/Alive News : फरीदाबाद के सेक्टर-12 में राजस्थान भवन कोर्ट के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। वह अपने पिता के पास रात के समय सोने के लिए आया था, लेकिन सुबह देखा ताे युवक मृत है।

मिली जानकारी के अनुसार मतृक के परिजनों ने बताया की उसके पिता राजस्थान भवन में नौकरी करते थे। इसलिए वह अपने पिता के पास रात काे सोने के लिए आया था। लेकिन सुबह यहां पर देखा ताे युवक मृत अवस्था में पड़ा मिला।

परिजनों का आरोप है कि वहीं के चौकीदार ने रात के समय डंडे से मार मार कर हत्या कर दी और मारते हुए वीडियो में भी दिखाई दे रहा है। उसके शरीर पर चोट के निशान आये है। मतृक के परिजन सेक्टर 81 में रहते है। मतृक की पत्नी मायके गयी हुई थी। इसलिए वाे अपने पिता के पास साेने के लिए आया था। मतृक युवक का नाम विकास है। उसकी उम्र 27 साल बताई गई है।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव काे बीके अस्पताल की माेर्चरी में रखवा दिया है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।