March 7, 2026

पुलिस आयुक्त कार्यालय में स्वास्थ्य जांच शिविर, 60 से अधिक पुलिसकर्मियों ने कराया चेकअप

Faridabad/Alive News: पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी 24 घंटे रहती है, जिसके कारण उनके स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाता है।

पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के निर्देश पर सेक्टर-21 सी स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। यह शिविर सेंटर फॉर होलिस्टिक मेडिसिन, आयुर्वेदिक अस्पताल सेक्टर-11 की टीम ने आयोजित किया।

डॉ. ज्योति और डॉ. विशाल (बीएएमएस) ने पुलिसकर्मियों का मुफ्त चेकअप किया। इस दौरान नाड़ी परीक्षण, ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर जैसी जांचें की गईं।

करीब 60 पुलिस कर्मचारियों ने इस शिविर का लाभ उठाया। फरीदाबाद पुलिस ने अस्पताल की टीम का आभार जताया और भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करने की उम्मीद जताई।