October 18, 2026

Noida: शहर में दस जगह लगेंगे स्वास्थ्य शिविर

Noida/Alive News: जनपद में प्रवेश करने वाले कांवड़ियों को चिकित्सा सुविधा देने के लिए सात से 12 अगस्त तक जगह-जगह दस स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। जिसमें कई चिकित्सा कर्मचारियों का डयूटी भी रहेगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने पत्र जारी कर बताया है कि शिव मंदिर सेक्टर 62, ममूरा बस स्टैंड सेक्टर 56, डीएनडी फ्लाईओवर, सिद्धपीठ शनि मंदिर, खेरली नहर तिराहा,

 मेला परिसर, अस्थायी पुलिस चौकी सेक्टर 44, शिव धाम सेवा समिति, मोबाईल टीम बादलपुर में लाल कुआं से दादरी और दादरी से लाल कुआं में रोज प्रातः आठ और सांय आठ बजे आयोजित किया जाएगा।