April 27, 2024

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य कैंप आयोजित

Palwal/Alive News: अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में गत दिवस जिला पलवल में दयाबस्ती, माल गोदाम रोड पर एक कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप एक एनजीओ राम राज्य द्वारा लगाया गया। इस कैंप में सिविल सर्जन पलवल डा. ब्रह्मदीप मुख्य अतिथि रहे और उन्होंने वहां पर उपस्थित सभी महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया एवं स्वास्थ्य संबधित सभी समस्याओं पर प्रकाश डाला। यहां पर 125 स्लम महिलाओं को मेंटल हेल्थ एवं हेल्थ हाइजीन के लिए स्क्रीन किया गया।

यहां 64 महिलाओं का उच्च रक्त चाप एवं मधुमेह के लिए स्क्रीनिंग की गई। इसके आलावा रूझानी गुरूद्वारा में करूणामयी संस्था द्वारा 62 महिलाओं का उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह के लिए स्क्रीनिंग की गई। उसके बाद भाजपा कार्यालय सेक्टर-2 पलवल में भी अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कैंप का आयोजन किया गया। यहां भी महिलाओं की जनरल हेल्थ परेशानियों पर प्रकाश डाला जैसे ब्रैस्ट सर्वाइकल कैंसर, ह्दय संबंधी बीमारी, ब्लड एवं शुगर लेवल के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी।

इस कार्यक्रम के दौरान ही महिलाओं की हेल्थ आईडी बनवाई गई। उसके बाद सिविल सर्जन ने सीनियर सेकेंडरी स्कूल में इनर व्हील क्लब द्वारा आयोजित दिव्यांग बच्चों के हेल्थ कैंप में शिरकत की। स्वास्थ्य विभाग पलवल द्वारा दिव्यांग बच्चों से कोटपा गतिविधि कराई गई एवं मेंटल हेल्थ व हेल्थ हाइजीन के प्रति जागरूक भी किया गया। जिन दिव्यांग बच्चो ने धूम्रपान के नुकसान बताए, उन्हें सिविल सर्जन द्वारा पुरस्कृत किया गया।