May 19, 2024

हरियाणवी सिंगर सरिता चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर में मिला शव

Chandigarh/Alive News: सोनीपत जिले में हरियाणवी लोक गायिका सरिता चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। सरिता चौधरी का शव उनके घर में पड़ा मिला है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उनके मुंह से निकल खून निकल रहा था। अभी यह साफ नही हो पाया है कि सरिता चौधरी ने सुसाइड किया है या फिर उनकी हत्या हुई है। मौके पर फोरेसिंक टीमें पहुंचकर जांच कर रही हैं। स्थानीय लोगों से बातचीत की जा रही है।

सरिता चौधरी की पहचान प्रदेश में लोक गायिका की थी। यू-ट्यूब पर उनके गीत के कई वीडियो हैं जिसे लोग काफी पसंद करते हैं। मिली जानकारी के अनुसार, सरिता चौधरी सेक्टर-15 स्थित हाउसिंग बोर्ड सोसायटी में रहती थीं। वह सेक्टर-12 स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रधान अध्यापिका थी। वह हरियाणा की बड़ी स्टेज कलाकार थीं और लोक संगीत की लोकप्रिय रागनी गायिका थीं। उनकी यूट्यूब पर अनेक रागनी हरियाणा सहित दूसरे राज्यों में पसंद की जाती हैं।

सोमवार को फोन नहीं उठाने पर उनके स्वजन घर पर पहुंचे। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस को सूचना देकर घर का दरवाजा तोड़ा गया। वह अपने बेड पर मृत पड़ी मिलीं। उनके मुंह से खून निकल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लोक गायिका सरिता चौधरी की मौत हुई है या उन्होंने आत्यहत्या किया है। पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने की कोशिश कर रही है।

सभी के मन में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर उनकी मौत कैसे हुई। अगर किसी ने हत्या किया तो घर में कैसे घुसा और पड़ोसियों को इसकी भनक तक कैसे नहीं हुई। अगर सरिता ने सुसाइड किया है तो आखिर ऐसी क्या वजह रही उनको ऐसा कदम उठाना पड़ा। बताया जा रहा है कि वह आर्थिक तौर पर मजबूत भी थीं। ऐसे में लोगों के मन में कई प्रकार के सवाल उठ रहे हैं।