May 12, 2024

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का अस्पताल से वीडियो वायरल, लंगड़ाते नजर आईं सपना चौधरी

New Delhi/Alive News: हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। सपना आज हरियाणा ही नहीं बल्कि हर इंडस्ट्री में काम कर चुकी हैं। एक्टिंग के साथ सपना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर ही अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। इसी बीच सपना एक वीडियो सामने आया है जो उनके फैंस को हैरान करने के साथ थोड़ी राहत भी दे रहा है। इस वीडियो में सपना हॉस्पिटल में नजर आ रही हैं।

सपना चौधरी की ​तबियत हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान काफी बिगड़ गई थी। ​इसके बाद उन्हें तत्काल ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस खबर ने सपना के फैंस को काफी निराश किया था। वहीं अब हॉस्पिटल से सपना का एक वीडियो वायरल सानमे आया है। इस वीडियो को सपना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

वीडियो में आप आप देख सकते हैं कि सपना हॉस्पिटल की कपड़े पहने वॉक करती नजर आ रही हैं। तबियत की खराब होने के बाद सपना इतनी कमजोर हो गई हैं कि उन्हें किसी के सहारे वॉक करना पड़ रहा है। हलांकि वह इस दौरान वह पूरी अपने सहारे चलने की पूरी ​कोशिश कर रही है। सपना चौधरी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कैप्शन में फैंस के लिखा, ‘अब मैं बिलकुल ठीक हूँ , आप सब की blessings का बहुत धन्यवाद…जल्दी मिलते है स्टेज पर…।’

इस वीडियो पर फैंस के लगातार रिएक्शन आ रहे हैं। वहीं इस पर कमेंट कर फैंस सपना के जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने की दुआ कर रहे हैं। अबतक इस वीडियो को हजारों व्यूज मिल चुके हैं। सपना चौधरी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों एंड टीवी के एक क्राइम शो ‘मौका-ए-वारदात’में रवि किशन और मनोज तिवारी के साथ शो को होस्ट करती हुई भी नज़र आ रही हैं। इसके अलावा सपना ने हरियाणवी इंडस्ट्री के साथ, भोजपुरी, पंजाबी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी काम किया है। उन्होंने बॉलीवुड में ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट्स’ फिल्म से डेब्यू किया था। बता दें कि सपना चौधरी ‘बिग बॉस 11’ का हिस्सा रह चुकी हैं।