May 5, 2024

हरियाणाः फिर बदलेगा मौसम, बारिश देगी दस्तक, पढ़िए फसलों पर क्या पड़ेगा प्रभाव

Chandigarh/Alive News: हरियाणा में मंगलवार रात्रि से एक बार फिर मौसम में बदलाव आने की संभावना है। इसके बाद बुधवार को प्रदेश में कुछ क्षेत्रों में बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान धुंध वाहनों की रफ्तार को धीमा करने का काम करेगी। मौसम में लगातार हो रहे परिवर्तन से का असर तापमान पर भी पड़ा है। हिसार में रविवार को रात्रि तापमान 1.7 डिग्री तक पहुंच गया था जो सोमवार को 9.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वहीं दिन का तापमान भी बढ़ रहा है। दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री बढ़कर 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि राज्य में 8 फरवरी तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने व हल्की गति से उत्तरी व उत्तर पश्चिमी शीत हवा चलने से ज्यादातर स्थानों पर रात्रि तापमान में गिरावट होने व दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। वातावरण में नमी की अधिकता से अगले दो दिनों में कहीं-कहीं अलसुबह धुंध छाने की भी संभावना है। मगर मंगलवार रात्रि से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

9 फरवरी से राज्य में गरज चमक व हवा के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना है। इसके बाद में मौसम खुश्क संभावित है। कृषि विज्ञानियों के अनुसार बारिश का फसलों को लेकर अधिक नुकसान नहीं है। मगर लगातार नमी बनी रहने से फसलों को दिक्कत आ सकती है। सबसे पहले तो गेहूं में बारिश का फायदा है इसके साथ ही धूप भी अच्छी लग रही है। अगर नमी रही तो कीट व रोग लगने की संभावना भी बढ़ जाती है।