May 11, 2024

हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के कर्मचारियों ने निगम मैनेजमेंट के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन

Faridabad/Alive News : हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन कमेटी के आव्हान पर बिजली निगम फरीदाबाद सर्कल की सभी 18 सब डिवीजनों में कर्मचारियों ने अपनी एकता की मिशाल को कायम करते हुए लामबंद होकर निगम मैनेजमेंट और अधीक्षण अभियन्ता फरीदाबाद के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए अफ़सरशाही व तानाशाही नही चलेगी की आवाज भरे नारों को बुलन्द कर बिजली दफ्तरों पर आक्रोश भरे लहजे में तीन घंटे जमकर विरोध प्रदर्शन किए।

डिविजिन ओल्ड फरीदाबाद के अंर्तगत आने वाली सब डिवीजनों में कर्मचारी प्रधान लेखराज चौधरी, सचिव जयभगवान अन्तिल व एनआईटी की सब डिवीजनों में प्रधान विनोद शर्मा, सचिव बृजपाल तंवर व ग्रेटर फरीदाबाद की सब डिवीजनों में प्रधान सुनील चौहान, सचिव वीर सिंह रावत और बल्लभगढ़ की सब डिवीजनों में प्रधान कर्मवीर, सचिव मदन गोपाल की देखरेख में आज के सभी विरोध प्रदर्शन सफल किये गये।

कर्मचारी के हित और अत्याचार के खिलाफ इस लड़ाई को बल्लभगढ़ में जारी सब डिविजिन सब अर्बन सेक्टर-58 पर पिछले 9 मार्च 2022 से धरना देते हुए रोजाना विरोध कर रहे बिजली कर्मचारियों को अब तक 14 दिन बीत गए हैं और अभी तक निगम की ओर से किसी प्रकार की कोई कर्मचारी हित मे जवाबी कार्यवाही तक नही की गयी है।

जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि निगम के कुछेक अड़ियल अधिकारी अपने ही कर्मचारियों को योजनाबद्ध तरीके से प्रताड़ित कर मजबूरन धैर्य की परीक्षा लेना चाह रहे हैं। यदि ऐसा हुआ तो उत्पन्न ऐसी समस्त परेशानियों को जानबूझ कर फरीदाबाद के निगम अधिकारी पैदा कर शान्त माहौल को अशांत कर अशांति भंग करने की ओर इसे मोड़ रहे है। आज चारों डिवीजनों की सभी सब डिवीजनों के सफल प्रदर्शन के बाद भी अगर निगम के अधिकारी और मैनेजमेंट नही चेतती है तो रोजाना इसी प्रकार के विरोध प्रदर्शन को विवश होकर कर्मचारी करने को बाध्य होंगे।